यमुनानगर।जिले में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 44 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब जिले का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.23 प्रतिशत हो गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 30511 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 29972 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले की कुल आबादी का 49.94 प्रतिशत लोगों का कोरोना टेस्ट हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से जारी कोरोना बचाव की नियमावली का पालन करें। अब जिले में कोरोना के 85 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 58 मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। जबकि 27 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 600351 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 563616 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अभी 2123 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 486 सक्रिय सूक्ष्म निगरानी क्षेत्र हैं।