फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

531 बूथों पर एक लाख 30 हजार से अधिक बच्चों को तीन दिन पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय में हुई। इसमें 531 बूथों पर एक लाख 30 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि फरवरी माह में पल्स पोलियो अभियान का आगाज कर दिया है। 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय अभियान का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। इसलिए सभी लोग अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की वैक्सीन अवश्य पिलाएं। भारत को 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था, लेकिन अभी भी हमारे दो पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले मिल रहे हैं। इसलिए हमें सजग व सचेत रहने की आवश्यकता है। पहले दिन 27 फरवरी को फिक्स बूथ पर तथा 28 फरवरी व एक मार्च को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दीपिका गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष हिदायतों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पोलियों की वैक्सीन पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के तहत जिले में 1346720 जनसंख्या को कवर किया जाएगा। इसमें पांच साल तक के 130474 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में 531 फिक्स बूथों व 39 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ-साथ 27 ट्रॉंसिट टीमों का भी गठन किया गया है। इस अभियान के तहत 918 जगहों पर हाई रिस्क एरिया के तहत भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नौ वरिष्ठ सुपरवाइजर, 114 सुपरवाइजर व 2404 वैक्सीनेटर की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार, बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, सिटीएम अशोक कुमार, डीएसपी सुभाष चंद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक, उप सिविल सर्जन डॉ. विजय परमार, डॉ. राजेश परमार, डॉ. पुनीत कालड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें