फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटराइज्ड युग में नई तकनीक का ज्ञान होना अति आवश्यक

विज्ञापन
Knowledge of new technology is very important in computerized era. - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। 5-जी पांचवीं पीढ़ी की तकनीक है जो मोबाइल नेटवर्क पर डाउनलोडिंग और अपलोडिंग की गति को बढ़ाएगी। 5-जी नेटवर्क एक नई एयर इंटरफेस तकनीक पर आधारित होगा जो मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए तैयार है। इसमें नई पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए व्यापक लाभ प्रदान करने की परिवर्तनकारी क्षमता है। यह बात महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में कंप्यूटर विभाग के सौजन्य से आईटी टेक्नोलॉजी 5-जी पर आयोजित प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने विद्यार्थियों से कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन आयोजन कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप की अध्यक्षता में किया गया। रणदीप सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आज हमें इस कंप्यूटराइज्ड युग में नई तकनीक का ज्ञान होना अति आवश्यक है, क्योंकि आज मनुष्य जीवन की दिनचर्या कंप्यूटर तकनीक पर निर्भर करती है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 5जी और वर्चुअल रियलिटी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। 5-जी नेटवर्क मोबाइल संचार की आने वाली पीढ़ी है, जिसकी गति और क्षमता हमारे वर्तमान 4-जी से 100 गुना तेज होगी। 5-जी नेटवर्क डिजिटल कनेक्टिविटी की दुनिया में क्रांति लाने के लिए तैयार है। प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की कृतिका, बीसीए प्रथम का आर्दश मिश्रा द्वितीय व बीसीए प्रथम का उदय गोयल तृतीय स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें