फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के बच्चे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की अर्जुन नगर कॉलोनी से 60 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे की तलाश के लिए जब परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बुजुर्ग बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि वह बिहार के जिला मोतिहारी के गांव चोबे खारवा का रहने वाला है। यहां वह सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है और परिवार के साथ अर्जुन नगर में किराए पर रहता है। उसके पास चार बच्चे है। उसका सबसे छोटा बेटा ढाई वर्षीय कृष्णा शनिवार दोपहर को अचानक घर से लापता हो गया। उन्होंने कॉलोनी व पड़ोस में अपने बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, बच्चे का पता लगाने के लिए उन्होंने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक बुजुर्ग उसके बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जो बुजुर्ग उसके बच्चे का अपहरण कर अपने साथ ले जाता दिख रहा है।
वह बुजुर्ग अक्सर कॉलोनी में आता जाता रहता है। एक दो बार सीवरेज साफ करने के लिए यह बुजुर्ग गली में आया था। इसी दौरान ही वह बच्चों के साथ खेलता था। इसके बाद अक्सर कालोनी में आने व जाने लगा। कई बार बच्चों को खाने की चीज देकर चला जाता था। आरोप है कि यह बुजुर्ग ही उनके बच्चे को कोई खाने की चीज देने का लालच देकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि वह बुजुर्ग अर्जुन नगर कॉलोनी में ही श्मशान घाट के पास एक मकान में रहता था। जब वे उस मकान में पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे व बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें