फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में खुशी व स्लोगन में छवि अव्वल

Wed, 03 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में उद्यमिता पखवाड़ा कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर की देखरेख में मनाया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
पोस्टर मेकिंग में बीसीए अंतिम वर्ष की खुशी कुमारी ने पहला, बीसीए द्वितीय वर्ष की राधिका ने दूसरा तथा सिमरन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्लोगन राइटिंग में बी कॉम अंतिम वर्ष की छवि ने पहला, कल्पना ने दूसरा तथा बी कॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष खुशी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता में बीए मनोविज्ञान ऑनर्स प्रथम वर्ष की मन्नत कांबोज ने पहला, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स अंतिम वर्ष की खुशी सिंगला ने दूसरा तथा बीसीए अंतिम वर्ष की ओजस्वी ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनीता कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल व एआईसीटीई के उद्देश्यों के अनुरूप छात्रों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। छात्राओं ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया, बिजनेस मॉडल तथा वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। बायोसाइंस विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनीता कौशिक, आईसीसी कनवीनर विवेक व यूथ रेडक्राॅस नोडल ऑफिसर रितिका ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें