यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह अब अकेली रहती है। एक सितंबर की रात घर में कुछ काम कर रही थी, तभी उसका देवर असलम आया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर असलम ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। बाद में भाग गया। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद