फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे में लगे नटों में फंसकर चिपर मशीन की चपेट में आया था कमलजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आहलूवाला स्थित केवी प्लाईबोर्ड फैक्टरी में पिलिंग मशीन के पट्टे में लगे बड़े नटों में हाथ फंसने की वजह से कमलजीत सिंह मशीन की चपेट में आया था। मशीन के रबड के पट्टे पर भी अंदर की तरफ चार बड़े बड़े नट लगे हुए हैं। इसके अलावा वहां पर कोई सुरक्षा कवर भी नहीं लगा हुआ। मृतक के बेटे बंटी का आरोप है कि उसने व उसके पिता ने फैक्टरी मालिक को कई बार पट्टे के नट छोटे करवाने व मशीन पर सुरक्षा कवर लगवाने को कहा था, लेकिन फैक्टरी मालिक ने उनकी बात को अनसुना कर दिया, जिसके चलते उसके पिता कमलजीत को जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने मृतक के बेटे बंटी के ब्यानों पर फैक्टरी मालिक नरेश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जडौदी निवासी बंटी सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। वो सबसे बड़ा है। वह आहलुवाला स्थित केवी प्लाईबोर्ड फैक्टरी में पिलिंग मशीन पर लकड़ी डालने का काम करता है। उसके पिता कमलजीत सिंह (41) भी पिछले करीब आठ साल से इसी फैक्टरी में काम करते थे। रोज की तरह सोमवार सुबह नौ बजे वो और उसके पिता कमलजीत सिंह फैक्टरी में काम पर गए थे। उसके पिता पेपर स्क्रैप (लकड़ी पत्ता) काटने की टोका (चिपर) मशीन पर काम करते थे।
इस मशीन पर जहां से पत्ता, लड़की, स्क्रैप डाला जाता है। वहां पर कोई सुरक्षा कवर नहीं लगा हुआ है। रबड के पट्टे पर भी अंदर की तरफ चार बड़े बड़े नट लगे हुए है। जिस बारे में उसने व उसके पिता ने पहले भी कई बार फैक्टरी मालिक विष्णु गार्डन निवासी नरेश चंद को कहा था। उन्होंने फैक्टरी मालिक को यह भी कहा था कि मशीन पर चलने वाले पट्टे पर जो नट लगे है, वह बहुत बड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि फैक्टरी मालिक हर बार सुरक्षा कवर लगाने व पट्टे पर नट छोटे करवाने का बहाना बना कर चला जाता था सोमवार को उसके पिता कमलजीत सिंह ने लकड़ी पत्ता गीला होने के कारण काम करने से मना कर दिया था लेकिन फैक्टरी मालिक नरेश चंद ने कहा कि काम कर लो, कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे उसके पिता मशीन पर काम कर रहे थे। आरोप है कि मशीन पर काम करते हुए कोई सुरक्षा कवर न होने के कारण पट्टे में लगे बड़े बड़े नटों में फंसने से उसके पिता का हाथ टोका मशीन में आ गया। जिसके बाद मशीन ने उसके पिता को अंदर खींच लिया। जिसके बाद मशीन ने उसके पिता के शरीर के टुकड़े टुकड़े करके बाहर फेंक दिया। अगर फैक्टरी मालिक टोका मशीन पर सुरक्षा कवर व पट्टे पर लगे नटों को छोटा करवा देता तो उसके पिता की जान बच सकती थी। पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर मंगलवार को मृतक के क्षतविक्षत शव का पोस्टमार्टम करवाया।
थाना सदर जगाधरी प्रभारी सतनाम सिंह का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में फैक्टरी मालिक पर केस किया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें