फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली नौकरी, 5 से आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आश्वासन के बाद भी स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं लिया गया है। इस पर कर्मचारी अब फिर से आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। नौकरी बहाली के कर्मचारी स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पांच अगस्त से प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को यूनियन की सिवलि अस्पताल में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रधान सुमित ऋषि ने कहा कि सिविल सर्जन के आदेशों के बाद भी छछरौली सीएचसी व प्रताप नगर पीएचसी में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की बहाली नहीं की गई है। सुमित ने कहा कि झूठे आश्वासन के विरोध में पांच अगस्त से सिविल अस्पताल में फिर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान समय पर वेतन, बकाया वेतन का भुगतान, ईएसआई कार्ड व ईपीएफ का ब्यौरा सहित अन्य मांगों का सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने कहा कि इसके अलावा बहुत से कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्हें पूरा महीना ड्यूटी करने के बाद सिर्फ पांच हजार रुपये ही दिए जाते हैं। कर्मचारियों को अप्रैल से लेकर जून तक कम वेतन दिया गया है। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 22 जुलाई को एसकेएस का प्रतिनिधित्व सीएमओ को मिला था। सीएमओ ने नेताओं को आश्वत किया था, कि जल्द ही सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल किया जाएगा। वहीं अन्य मांगें भी पूरी कर दी जाएंगी। बावजूद इसके कर्मचारी नौकरी के लिए परेशान हो रहे हैं। कर्मचारियों का शारीरिक व मानसिक शोषण हो रहा है। ऐसे में यूनियन साथियों के लिए अनिश्चितकालीन धरना देगी। इसके बाद भी प्रशासन न जागा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें