फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बास्केटबॉल में जानकीजी पब्लिक स्कूल टीम ने जीता रजत पदक

Wed, 12 Aug 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ शिक्षक व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। जिला फतेहाबाद के भूना में आयोजित सीबीएसई बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जानकीजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां की अंडर-14 लड़कों की टीम ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के 28 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया था।
स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम का प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्या अंजू गोस्वामी ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला को 23-0 से हराया। दूसरे मैच में इंदिरा गांधी स्कूल कैथल को 26-12 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल को 25-15 से हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल हिमाचल प्रदेश को 29-21 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल नालागढ़ से मुकाबले में टीम को दूसरा स्थान मिला। कोच चेतन ने बताया कि यश प्रताप को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। स्कूल सचिव डॉ. प्रवीण गर्ग ने टीम और कोच को बधाई दी। प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क और मेहनत की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें