फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पोर्टल न चलने से नहीं आवंटित हो सकीं सीटें

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर की इमारत। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण में एक बार फिर पोर्टल दगा दे गया। विद्यार्थियों को शुक्रवार को सीट आवंटित की जानी थी। पूरा दिन आईटीआई में दाखिला समिति सदस्य व अधिकारी पोर्टल शुरू होने का इंतजार करते रहे। कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही दाखिला प्रक्रिया देरी से चल रही है। ऐसे में विभाग को प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ सकती है।
वहीं इस दौरान विद्यार्थी संस्थान में फोन कर पोर्टल शुरू होने की जानकारी लेते रहे। पोर्टल में खामी का विद्यार्थियों को पता चल गया था, जिस कारण वे संस्थान नहीं पहुंचे। ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर ही संदेश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को सीट अलॉट होने का भी विद्यार्थियों के नंबर पर ही संदेश आना था,परंतु उनके पास मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन

इस पर विद्यार्थियों ने इसके बारे में संस्थान में संपर्क किया। विद्यार्थियों को पता चला कि पोर्टल नहीं चल रहा है, जिस कारण संदेश नहीं आया। विद्यार्थियों को जानकारी होने के बाद वे संस्थान नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि आईटीआई में दाखिला की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के पहले दिन से ही पोर्टल में खामी आ रही है। विभाग अधिकारी व संस्थान प्रबंधक भी पूरा दिन इसकी जानकारी लेते रह और विभाग के व्हट्सएप ग्रुप में पोर्टल संबंधी जानकारी शेयर करते रहे। विभाग का अनुमान है कि देर शाम तक पोर्टल ठीक हो जाएगा। इसके बाद शनिवार सुबह तक विद्यार्थियों को सीट आवंटित कर दी जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया और पोर्टल की खामियों को देखते हुए शनिवार को भी आईटीआई खोली जाएगी। वहीं विभाग ने सीट बदलाव व अलॉटमेंट की अंतिम तिथि 24 से बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी है। विभाग ने शनिवार को आईटीआई खोलने व प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दिए हैं। ताकि प्रक्रिया में और देरी न हो। रविवार को छुट्टी रहेगी, जिस कारण आईटीआई संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के पास सीट व ट्रेड में बदलाव करवाने का अंतिम दो दिन ही शेष है।
विज्ञापन

पोर्टल न चलने के कारण शुक्रवार को सीटें आवंटित नहीं हो पाई हैं। आशा है कि जल्द पोर्टल चल जाएगा और शनिवार को सीट आवंटित हो जाए। शनिवार को आईटीआई खुली रहेगी और प्रक्रिया जारी रहेगी। रविवार को छुट्टी रहेगी। - मनदीप सिंह बेनीवाल, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें