फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाकर दूसरों को खतरे में डालने वाले 11 दुकानदारों के निगम ने काटे चालान, अब तक 140 पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को रेलवे रोड और वर्कशॉप रोड पर बिना मास्क के मिले 11 दुकानदारों के चालान काटे। निगम ने आठ दिन में मास्क न लगाकर दूसरों को कोरोना महामारी और ओमिक्रॉन के खतरे में डालने वाले 140 दुकानदारों पर कार्रवाई की। चालान काटने के साथ-साथ टीम ने दुकानदारों को कोरोना महामारी और ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया। निगम की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

मास्क न पहनने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। बुधवार को सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण राणा, एचएसआई (अप्रेंटिस) मंजीत कौर, रोजी और राकेश तेजली की टीम ने महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई तक जगाधरी वर्कशॉप रोड पर कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने बिना मास्क मिले एक रेहड़ी संचालक समेत नौ दुकानदारों के चालान किए। इसके बाद मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के साथ टीम ने रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक के समीप बिना मास्क पहने व्यवसाय कर रहे दो दुकानदारों के चालान किए। इस दौरान दुकानदारों से 500-500 रुपये जुर्माना वसूला गया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी शहरवासी नियमित रूप से मास्क लगाएं। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। बिना कारण घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें