फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क 30 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 12 व 13
विज्ञापन

बिना मास्क 30 दुकानदारों के काटे चालान
मास्क न पहनने पर दुकानदारों के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी, अब तक 111 दुकानदारों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिना मास्क पहने दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने बिना मास्क पहने दुकानदारों को अनोखे ढंग से जागरूक किया। नगर निगम की टीम को जो दुकानदार बिना मास्क के मिले, पहले उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद उनका चालान किया। नगर निगम की टीमों ने इस दौरान बिना मास्क मिले 30 दुकानदारों के चालान किए। अब तक 111 के चालान काटे जा चुके हैं। मास्क के अलावा निगम की टीम ने पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने व खुले में कचरा न डालने के प्रति भी दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मास्क पहने बिना व्यवसाय कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई करने को नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में टीमें बनाई गई। आयुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी दुकानदार सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और नियमित रूप से मास्क लगाकर अपना व्यवसाय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें