फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीकृत बैंकों का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब एवं सिंध बैंक ने उपभोक्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में उत्तर जोन के महाप्रबंधक प्रवीण मोंगिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीय बैंकों का अहम योगदान है और वर्तमान समय में निजी बैंकों की तुलना में राष्ट्रीयकृत बैंक काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लगातार दो वर्षों तक घाटे में चल रही बैंकिंग व्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। जिला यमुनानगर में कई ब्रांचों को चिह्नि कर वहां जरूरी सुधार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आवश्यक सुधार कर दिए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों में भारत सरकार की ओर से लागू नीति पर कार्य होता है और कुछ भी पर्दे के पीछे नहीं रहता। उपभोक्ता को खाता खुलवाने एवं लोन लेने से पहले बैंक के सभी नियमों के बारे पहले ही अवगत करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अब ग्राहक राष्ट्रीयकृत बैंक की सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। ग्राहकों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाएं सरकारी योजनाओं का लाभ बैंकों में मिल रह हैं। चीफ मैनेजर अतिरेक शर्मा ने सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीजीएम श्रीनिवासन, फरीदकोट के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह, यमुनानगर के मुख्य प्रबंधक अतिरेक शर्मा, सीनियर मैनेजर सुमित, अजय शर्मा सहित सभी ब्रांच मैनेजर एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें