फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए मरीज मिले तो सात हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सात लोग स्वस्थ हुए हैं। जिसके साथ जिले का रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत हो गया है। जबकि दोहराव दर 278 दिन है। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की कुल आबादी का 32.01 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। इस दौरान कुल 24644 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि जिले में 24229 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी ने बताया कि रविवार को सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल सात सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से छह को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। अब तक कुल 384815 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 356534 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 1081 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें