फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर पसंद का गाना नहीं लगा तो टाइल मार कर युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर।गांव ममीदी में डीजे पर मनपसंद का गाना बजाने को लेकर दो दो युवकों में विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर एक युवक ने टाइल उठाकर दूसरे युवक के सिर में मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव नवां शहर निवासी मोहित ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव ममीदी में उसकी मौसी के बेटे संदीप की शादी थी। वह शादी में सम्मलित होने गया था। रात को डीजे पर रिश्तेदार व अन्य लोग नाच रहे थे। डीजे पर उसका भाई निखिल भी नाच रहा था। उसी समय गांव ममीदी निवासी सागर भी नाच रहा था। दोनों के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहस हो गई। सागर कह रहा था कि डीजे पर उसकी मर्जी के अनुसार गाने चलेंगे। इसी बात पर सागर ने उसके भाई पर हमला कर दिया। सागर ने वहां से टाइल उठाकर उसके भाई के सिर में मार दी और वहां से फरार हो गया। वह अपने भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें