फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की पहचान नहीं आसान

Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शीतकालीन अवकाश में गुरुजी स्कूल छोड़ चुके बच्चों को ढूंढ़ने निकले हैं। इसके लिए जिलेभर में सर्वे शुरू कर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सर्वे में शिक्षकों की कमी आड़े आएगी। जिले के एक दर्जन से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में यह सर्वे पूरा होगा और अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा, इस पर संशय है।
इस वर्ष जिले के राजकीय विद्यालयों से करीब 10,500 विद्यार्थी चले गए हैं। निदेशालय की ओर से इस सत्र के बीच पढ़ाई छोड़ गए या काफी समय से अनुपस्थित चल रहे विद्यार्थियों को वापस विद्यालय लाने के उद्देश्य से सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत छह से सात वर्ष के बच्चों को इसी सत्र में दाखिला भी दिया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए निदेशालय ने गुरुजनों को शीतकालीन अवकाश के दौरान यह सर्वे पूरा करने के आदेश दिए हैं। परंतु जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जिनमें नियमित शिक्षक नहीं है। वहीं, तीन दर्जन विद्यालय केवल एक ही शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इन स्कूलों में कलस्टर स्तर पर अस्थायी रूप से शिक्षक भेजे जाते हैं।
इससे उनके अपने मूल केंद्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। ऐसे में सर्वे के दौरान जिले के 12 स्कूलों के आसपास के क्षेत्र इससे वंचित रह जाएंगे। बता दें कि शिक्षक न होने के कारण इन विद्यालयों में विद्यालयों की संख्या कम हुई है। अध्यापकों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण उनके स्कूल के विद्यार्थियाें की पढ़ाई खराब हो रही है। करीब तीन दर्जन स्कूल एक ही शिक्षक के सहारे चल हैं। एक दर्जन स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में 600 शिक्षकों की कमी
जिले के स्कूलों में करीब 600 शिक्षकों की कमी है। रामबांस, दमोपुरा छोटा, दमोपुरा बड़ा, मंडोली गगड़, जयधरी, भीलपुरा, मंडेवाला, रगड़ माजरा, माली माजरा, मलिकपुर खादर, बूड़ा भूड़, कोलीवाला, बेगमपुर, सपेलिया, नवाजपुर, बिचपड़ी, देवधर, बलेवाला, तेलीपुरा, भंगेड़ा, खिजराबाद, बागपत, चिकन, मुजाफ्त खुर्द, मजाफ्त, जोगीवाड़ा, लाक्कड़, कन्हैयावाला स्कूल में नहीं रहे। वहीं जामुनावाला, सुलतानपुर, कोटला, टाेडरपुर, नन्हेंड़ी, संगोली, मिल्क जुबिलयान, बीर माजरी, सरावां की टपरियां, डूमवाला, असगरपुर स्कूल में कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें