जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गांव के सरपंच हवा सिंह रहे। पहले दिन के सत्र में नीरज कुमार ने स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे समसामयिक विषयों के बारे में जानकारी दी।
प्रदीप कुमार व जसविंद्र सिंह ने व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, बख्शीश सिंह ने रोचक ढंग से गणित संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे स्वयंसेवकों को बताया। इस दौरान विद्यालय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने स्वयंसेवकों को शिविर का महत्व के बारे बताया।