Ice cream factory was running in the house, CM Flying's team raided
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने आजाद नगर में रियल स्टार आइसक्रीम फैक्टरी पर दबिश दी। दबिश के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के साथ फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी थी। जब टीम ने दबिश दी तो एक घर में यह फैक्टरी चल रही थी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एएसआई राजबीर सिंह, गुप्तचर की टीम और फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर प्रेम सिंह ने यहां से टीम ने चार सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहीं मौके पर नगर निगम से बिल्डिंग ब्रांच की टीम बुलाई गई। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने फैक्टरी संचालक को नोटिस दिया है कि वे ये बताएं कि उन्होंने यहां पर कामर्शियल एक्टिविटी के लिए कोई लाइसेंस लिया हुआ था या नहीं। नोटिस का लिखित में जवाब देना होगा।