फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी कर झूठे केस में फंसाने की पति ने महिला को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला ने अपने पति पर खुदकुशी कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झंझेड़ा निवासी अंगूरी देवी न पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ साल पहले झंझेड़ा निवासी राजबीर से शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे छोटी-छोटी बातों पर परेशान करता था। इसके बाद उसका पति उससे अलग रहने लगा। आरोप है कि आरोपी उससे लड़ाई झगड़ा करता है और उसे कोई खर्चा भी नहीं देता। अब आरोपी उसे खुदकुशी करके उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहा है। आरोपी उसे व उसके बच्चों को धमकियां देकर परेशान कर रहा है। भविष्य में कुछ भी होता है तो आरोपी उसका स्वयं जिम्मेवार होगा। महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें