फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: पत्नी का गला घोंटने के बाद पति ने लगाया फंदा, दो साल पहले हुई थी शादी, कमरे में मिले शव

Fri, 10 Nov 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में दंपती की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सचिन राजपूत ने अपनी पत्नी भारती का गला घोंट कर खुद फंदा लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले के जांच चल रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के कैंप स्थित वीना नगर के 30 वर्षीय सचिन राजपूत ने 25 वर्षीय भारती का गला घोंट कर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। सचिन मजदूरी करता था जबकि भारती जागरण पार्टी में झांकी निकालने का काम करती थी। बताया जा रहा पिछले कई दिनों से दोनों में काफी अनबन चल रही थी।

विज्ञापन


सुबह दोनों के शव कमरों में मिले। थाना गांधी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों दंपती कॉलोनी में स्वयं रहते थे जबकि सचिन की मां द्रोपदी इनसे अलग रहती थी। उधर जैसे परिवार के अन्य लोगों को पता चला वे मौके पर पहुंचे।  दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन रहती थी अभी इन कारणों का पता नहीं चला। लेकिन दोनों की मौत की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें