फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी पर भारी पड़ी आस्था, गुरु दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री लाल द्वारा मंदिर में रविवार को दो दिवसीय नाम दीक्षा व गुरु दर्शन समागम का शुभारंभ हुआ। समागम में श्री ध्यानपुर गद्दी के महंत राम सुंदर दास महाराज पहुंचे। हालांकि रविवार को प्रचंड गर्मी थी, लेकिन इसका श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

गुरु महाराज के दर्शन व आशीर्वाद पाने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए 20 दिन से मंदिर कमेटी की ओर से प्रभात फेरी निकाल कर प्रचार-प्रयास किया जा रहा था। समागम के लिए मंदिर भव्य रूप से सजाया गया। गुरु महाराज के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व जोश नजर आया। कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार बिना पाबंदी के समागम में पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समागम में महंत रामसुंदर दास महाराज ने गद्दी पर बैठ कर श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा दी। यह क्रम सुबह आठ से शाम चार बजे तक जारी रहा।
भारी गर्मी के बावजूद श्रद्धालु गुरु दर्शन के लिए कतारों में घंटों खड़े रहे। इस दौरान संकीर्तन मंडली के दास बसंत ने भजनों से बावा लाल जी का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे। प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि महाराज 23 अप्रैल रात को मंदिर में पधारे थे। रविवार को श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व दर्शन दिए। इस दौरान कुछ सेवकों के घरों में भी महाराज ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि जिले सहित पूरे हरियाणा, पंजाब, हिमाचलप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु समागम में पहुंचे। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को भी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को वंचित रह गए श्रद्धालु सोमवार को नाम दीक्षा प्राप्त कर सकते हैं। सुबह आठ बजे श्रीलालद्वारा स्थित हनुमान मंदिर में पंडित गोपाल राज से पूजा अर्चना करवाने के बाद महाराज से नाम दीक्षा प्राप्त होगी। इस दौरान सुदर्शन ऐरी, सतपाल अरोड़ा, राजकुमार ऐरी, रमेश मेहता, देवेंद्र मेहता, केवल लूथड़ा, राजीव अरोड़ा, सुरेंद्र लूथड़ा, दीपक अरोड़ा, अशोक भाटिया, आरके वोहरा, विजय मेहता, पंडित रजनीश, पंडित आदेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें