फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। नेशनल हाइवे पर स्थित गांव अराईयांवाला के बस अड्डे पर एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे करियाना की दुकान में जा घुसी। थाना प्रतापनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल महिला व कार सवार को यमुनानगर ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां से घायल महिला को शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

अराईयांवाला बस स्टैंड पर प्रतापनगर की ओर से आ रही बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछल कर सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार बाइक में टक्कर लगते ही साथ अमन राणा करियाना स्टोर में घुस गई। कार चालक व एक अन्य व्यक्ति भी मामूली चोट आई। प्रतापनगर पुलिस ने गांव अराईयांवाला निवासी धर्मवीर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कालाआंब के गांव पालियो निवासी उसका जीजा काका राम व बहन सोनिया उनसे मिलने के लिए अराईयांवाला आ रहे थे। उनको जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली बस अड्डे पर उनके जीजा व बहन के साथ दुर्घटना हो गई है तो वह तुरंत परिवार सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक काका राम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि बहन सोनिया को इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन घायल
बिलासपुर। साढौरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
कस्बा के आंबेडकर नगर निवासी शारदा ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली अमरो देवी, फकीर चंद के साथ बाइक पर जिला अंबाला के गांव थंबड़ जा रहे थे। बाइक को फकीर चंद चला रहा था। जब वह आंबवाला रोड से बिलासपुर-साढौरा मार्ग पर पहुंचे तो साढौरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे की सूचना उन्होंने अपने परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में लेकर गए। जहां से तीनों को सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर होने पर फकीर चंद को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जबकि शारदा व अमरो देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें