फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन दोहरीकरण के चलते 14 तक नहीं चलेगी हावड़ा मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन दोहरीकरण के चलते रेलवे ने मैगा ब्लॉक लिया है। जिस कारण नियमित रूप से चल रही हावड़ा मेल 14 सितंबर तक रद्द कर दी है। वहीं काम के अनुरूप इसे बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल रेलवे ने 14 सितंबर तक के लिए अधिसूचना जारी की है। रेलवे का यह ब्लॉक लखनऊ मंडल की ओर से लिया गया। लखनऊ मंडल के रायबरेली यार्ड के गंगागंज-रायबरेली-रूपमऊ प्रखंड पर दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने 30 अगस्त से ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के चलते कुल चार गाड़ियां रद्द की हैं जिसमें से दो यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं। रेलवे ने गाड़ी संख्या 3005-06 अमृतसर हावड़ा अमृृतसर मेल 14 सितंबर तक रद्द की है। जबकि गाड़ी संख्या 2355-56 पटना जम्मूतवी सुपरफास्ट 12 सितंबर तक रद्द कर दी है। यह गाड़ी यमुनानगर जगाधरी नहीं रुकती, परंतु यहां से इस गाड़ी की काफी मांग है और भारी संख्या में आरक्षण होता है। इस बारे अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि गाड़ी संख्या 3005 हावड़ा अमृतसर मेल 12 सितंबर तक निरस्त की गई है। जबकि 3006 अमृतसर हावड़ा मेल 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी। हरिमोहन ने बताया कि इस दौरान इन गाड़ियों में आरक्षण करवाने वाले यात्रियों सुविधा अनुसार शुल्क वापस ले सकते हैं व आरक्षण आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के कारण रेलवे ने कई गाड़ियों को अभी तक नियमित नहीं किया है। इसमें से एक कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस भी है। लॉकडाउन से पूर्व यह ट्रेन नियमित रूप से प्रतिदिन चलाई जाती थी। परंतु संक्रमण के कारण अभी तक इसे सप्ताह में चार दिन ही चलाया जा रहा था। सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि रेलवे ने गाड़ी संख्या 03151-52 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता अब नियमित रूप से चलाई जाएगी। अब इसका संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। पहले यह ट्रेन जम्मूतवी के लिए सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें