फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : हिंदू संगठनों ने डीसी पार्थ गुप्ता के कार्यालय के सामने पढ़ी हनुमान चालीसा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान की गई धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिंदू संगठन भड़क गए हैं। इसके विरोध में ट्विनसिटी के हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा, श्रीगुरु गोरखनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और समस्त जोगी समाज के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन

आधा घंटा नारेबाजी करने के बाद जब उनकी बात सुनने के लिए प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया तो संगठन के लोग सचिवालय के अंदर जाने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक लिया गया। इससे समाज के लोग गुस्सा हो गए और अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान संगठन और पुलिस के बीच में काफी बहस हुई। प्रशासन की ओर से कुछ लोगों को अंदर आने की अनुमति दी गई। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग डीसी पार्थ गुप्ता के कार्यालय के बाहर बैठ गए और 10 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। हालांकि इस दौरान डीसी अपने कार्यालय में नहीं थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार कृष्ण कुमार वहां पहुंचे और डीसी के नाम ज्ञापन लिया। तब जाकर समाज के लोग शांत हुए।
उधर, इसी मामले को लेकर बराड़ा और ट्विन सिटी के हिंदू संगठन के लोग सिटी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एसएचओ को शिकायत दी। उनका कहना था कि सिद्धू को इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। ऐसी आपत्तिजनक भाषा सहन नहीं की जाएगी। इसलिए सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हिंदू संगठन से जुड़े पंडित उदयवीर शास्त्री, दिनेश सिंह चौहान, सुंदर सिंह राणा, अमरपाल, कुलदीप कुमार, सागर राणा, रवि राय ने बताया कि धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणियां समाज के लोग बर्दास्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें