फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही गर्मी, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रचंड गर्मी के का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग गला दर्द, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों की लाइन लगी हुई है।
डॉक्टर अधिक गर्मी को इन बीमारियों का होना बड़ा कारण मान रहे हैं। इसलिए लोगों को सलाह दे रहे हैं कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। गर्मी से खुद को बचाकर रखें। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा है। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि बच्चे धूप से आने के बाद एकदम ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक या फिर कोई अन्य शीतल पदार्थ खा लेते हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिली। डॉक्टरों की ओपीडी से लेकर दवा लेने के लिए लंबी लाइनें देखने को मिली। अधिक भीड़ के कारण मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि दवा लेने के लिए कई घंटे में उनका नंबर आया। काफी मरीजों को तो अस्पताल से सभी दवाइयां मिली भी नहीं। इससे मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गुस्सा भी देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें