फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान, बस में बाइक फंसने से काफी दूर तक घसीटा

Mon, 21 Oct 2024 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

हादसे के बाद बस को छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। बस चालक बुजुर्ग को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


हादसा रविवार शाम को रादौर में त्रिवेणी चौक पर हुुआ। ओमप्रकाश निवासी चमरोड़ी थाना रादौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसान है। उसका छोटा भाई 65 वर्षीय सुभाष चंद रविवार शाम को रादौर मंडी के पास अपनी बाइक पर खड़ा था। सुभाष ने कहा कि उसे कुछ सिमेंटेड पोल की आवश्यकता है। वह दोनों अपनी-अपनी बाइक से त्रिवेणी चौकी की ओर जाने लगे। रास्ते मे हरियाणा रोडवेज बस ने सुभाष की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

इस दौरान सुभाष की बाइक बस में फंस गई और चालक सुभाष और बाइक और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घायल हो यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई ओमप्रकाश की शिकायत पर थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें