फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर के छोरे ने देशभर में चमकाया नाम, यूपीएससी में पाया 47वां रैंक

Tue, 16 Apr 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

उन्होंने ऑल ओवर इंडिया 47वां रैंक प्राप्त किया और ओबीसी श्रेणी में दूसरा स्थान पाया। सफलता से पिता बलविंद्र सिंह, मां रेखा, बहन शालिनी सिंह बेहद खुश हैं। जिले से बलविंद्र सिंह को बधाई के सैकड़ों कॉल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बसंत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा उतीर्ण की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी खंड के गांव मेहरमाजरा निवासी बलविंद्र सिंह के पुत्र बसंत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा उतीर्ण कर जिले का नाम देश भर में रोशन किया है। बसंत ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देशभर में 47वां रैंक पाया है। जबकि ओबीसी श्रेणी में वे देश में दूसरा स्थान पर रहे। बसंत सिंह फिलहाल अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहते हैं।

विज्ञापन


उनका पैतृक गांव खंड का मेहरमाजरा है। गांव के छोरे की सफलता से ग्रामीणों में भारी खुशी व उत्साह है। गांव में रह रहे रिश्तेदारों के घर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। बसंत सिंह के पिता बलविंद्र सिंह खादी ग्राम उद्योग में अधिकारी रह चुके हैं। जबकि उनकी मां रेखा रानी गृहिणी हैं।

बसंत की 12वीं तक की पढ़ाई चंडीगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में हुई। उनकी बहन वैशाली सिंह भी इसी केंद्रीय विद्यालय से पढ़ी हैं। वैशाली हरियाणा में एचसीएस अधिकारी हैं और आबकारी एवं कराधान विभाग में सेवाएं दे रही हैं। बसंत सिंह बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे।
विज्ञापन


12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पूरी की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एमटैक की। इस दौरान परीक्षा दी तो उनका चयन इसरो में हो गया।

लेकिन वे लोक सेवा में जाना चाहते थे तो उन्होंने परीक्षा दी और पहली बार में उनका रैंक 300 के करीब आया, जिससे वे संतुष्ट न थे। इस दौरान उनका 2021 में इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस में चयन हुआ। यह सिविल सर्विस की एलाइड सर्विस होती है। जहां अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही है। इसके बाद बसंत ने दोबारा परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें