फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन में गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव आज

Sun, 08 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महंत संत निर्मल दास।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। श्री गुरु रविदास महाराज का प्रकाशोत्सव गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन में आठ फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन के महंत संत निर्मल दास महाराज ने दी।
उन्होंने बताया कि पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि होंगे। इस मौके पर जिला यमुनानगर के साथ-साथ हरियाणा के कोने-कोने से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रद्धालु श्री गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित सुंदर झांकियां सजाकर डेरे में पहुंचेंगे, जिनको डेरा कपालमोचन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। रागी जत्थे गुरु जी का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय कमेटियों ने सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात और पार्किंग के कड़े इंतजाम किए गए है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। यमुनानगर और जगाधरी से कपालमोचन की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। छोटे वाहनों के लिए भी रूट बदले गए हैं ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन

मुख्य स्थान और डेरे के पास पहुंचने से पहले ही अलग-अलग जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुख्य रास्तों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया जा सकता है। डेरे के आसपास सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही सेवादार भी भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग करेंगे।

महंत संत निर्मल दास।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें