समझौता पत्र दिखाते डीएवी व जीएनके कॉलेज के प्राचार्य। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स और गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत दोनों कॉलेज सेमिनार, वर्कशॉप, शोध सहयोग, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता गतिविधियां संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे। प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करेगा। संवाद