फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरमीत ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 16 Jul 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोच के साथ गुरमीत कोहली। स्वयं
विज्ञापन
साढौरा। नगर के गुरमीत कोहली ने शिमला के कैथलीघाट में हुई हिमाचल प्रदेश की 31वीं राज्यस्तरीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की डबल ट्रैप इवंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह 25 मीटर सेंटर फायर प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नार्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं। इस चैंपियनशिप के दौरान हिमाचल प्रदेश के निशानेबाजों ने राइफल, पिस्टल और शॉटगन के इस्तेमाल से अपना दमखम दिखाया। ये जानकारी एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रॉयल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरमीत कोहली के साथी नितिन चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल ट्रैप इवंट में जीत हासिल की है। कोच नितिन कुमार ने बताया कि गुरमीत कोहली ने इस इवेंट में पिछले साल भी जीत हासिल करते हुए नार्थ जोन के लिए क्वालिफाई किया था। मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रेम भसीन, पंजाबी सभा अध्यक्ष सूरज ओबराय, मुकेश गर्ग बॉबी, भाजपा नेता संजीव संधू ने गुरमीत कोहली को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें