फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कट्टा व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने कट्टा और एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बैंक कॉलोनी के एक घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने की वारदात भी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए। आरोपी अजय उर्फ काला गोल्डन पुरी का रहने वाला है। एवीटी सेल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर गांव शादीपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया गया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें