फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन इंडिया मिशन : जिले में अब और बढ़ेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा में पंचकूला के बाद यमुनानगर हरियाली के मामले में नंबर दो पर रहा है। अब इस जिले में हरियाली पहले से और बढ़ जाएगी। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन इंडिया मिशन (जीआईएम) के तहत वन विभाग ने अपना माइक्रो प्लान शुरू कर दिया है। इसके तहत अब जिले के सवा सौ गांवों में हरियाली ही हरियाली होगी।
विज्ञापन

प्लान के मुताबिक गांव कब बसा, कितनी संख्या, कितने पेड़ इत्यादि संबंधी ब्यौरा टीमों द्वारा लिया जा रहा है। बकायदा इस कार्य के लिए विभाग ने चार से पांच टीमों को तैयार किया है। आंकड़ों की बात करें तो जिले के ज्योग्राफिकल के 17.94 प्रतिशत क्षेत्र में 60 लाख 94 हजार पेड़ खड़े हैं। वहीं डाटा जुटाने की प्रक्रिया के बाद अगले माह मई पौधरोपण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

योजना के तहत मिलेगा रोजगार
चयनित गांवों को डाटा जुटाने के बाद पौधरोपण की प्रक्रिया शुरू तो होगी, वहीं इससे अन्य लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। दरअसल पौधरोपण के दौरान मजदूरी के लिए श्रमिकों की भी आवश्यकता पड़ेगी। यह पौधरोपण गांवों के अलावा, सड़कों, सरकारी जमीन, शामलात समेत खाली एरिया में भी लगाए जाएंगे। जो भी प्रजातियां लगाई जानी है उससे लोगों को मदद मिलेगी। पौधरोपण के लिए जो एरिया चयन किया गया है उससे भूस्खलन रुकेगा और पशुओं के चारे के लिए मदद मिलेगी।
विज्ञापन


क्या है ग्रीन इंडिया मिशन
हरित भारत मिशन या ग्रीन इंडिया (जीआईएम) मिशन स्पष्ट रूप से परिभाषित लक्ष्यों, पैमानों, कार्यान्वयन समय और मील के पत्थर के साथ-साथ मात्रात्मक परिणाम और सेवा स्तरों वाली एक परियोजना है, जो सामान्यत: एक मिशन मोड परियोजना होती है। इस पहल का उद्देश्य पांच मिलियन हेक्टेयर वन और वृक्षों के आवरण में सुधार करना है।

वर्जन
ग्रीन इंडिया मिशन के तहत पौधरोपण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके लिए सवा सौ गांवों को चयनित किया गया है। इनमें कर्मियों द्वारा डाटा को जुटाया जा रहा है। पौधे लगाने से पर्यावरण को शुद्ध होगा ही साथ में लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत रेंज में पौधे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

-आरके माथुर, डीएफओ वन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें