फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी में राजकीय विद्यालय बैंडी को मिला पहला स्थान

Wed, 22 Jul 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में चल रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को कबड्डी और खो-खो के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय बैंडी की टीम ने प्रथम और राजकीय विद्यालय बकाना ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीपीएस अलाहर की टीम ने प्रथम स्थान पाया। दूसरा स्थान पर दून पब्लिक स्कूल बुबका ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय प्राचार्या संगीता अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपने खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से संघर्ष, परिश्रम और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। इस दौरान डॉ. सुखविंदर पंजेटा, रोहित अरोड़ा, तेजपाल, प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें