फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हनुमानजी के भजनों पर झूमीं महिला श्रद्धालु

Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री रामपुरा हनुमान मंदिर में भजनों के दौरान मौजूद महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान मंदिर रामपुरा में मंगलवार को विशेष आरती एवं भव्य संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया और उनकी महिमा का गुणगान किया।
मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से देर तक भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। संकीर्तन के दौरान महिलाओं ने भजन गाए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में शामिल होकर भगवान हनुमान से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और समाज में शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित शारदा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में नियमित रूप से भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी कथाओं का श्रवण भी कराया जाता है, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें