फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में फंसाकर सोने की चेन और अंगूठी उतरवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महावीर कॉलोनी में गढ़वाली मंदिर के नजदीक दो आरोपियों ने सेवानिवृत्त अध्यापक को बातों में उलझा कर उसके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी उतरवा ली। आरोपी करीब 45 हजार रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

करतारपुरा में गुरुद्वारा के नजदीक रहने वाली 75 वर्षीय कमला ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग से बतौर शिक्षक सेवानिवृत्त हैं। शनिवार सुबह वह गढ़वाली मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं। तभी मंदिर के नजदीक उसे एक व्यक्ति मिला जिसकी उम्र करीब 45 साल थी। व्यक्ति ने उसके हाथों से पूजा का सामान लिया और एकांत जगह पर ले गया। वहां पर एक युवक पहले से खड़ा था। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में गए। वह कमला देवी को घर लेकर गए। जहां पर उन्होंने सारी बात से परिजनों को अवगत कराया। इसकी शिकायत थाना शहर यमुनानगर पुलिस को भी दी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि दोनों आरोपी बाइक पर आए थे।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएएसआई सुरजीत सिंह का कहना है कि महिला के गहने चुराने वालों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें