यमुनानगर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले महिला का उसके पति से तलाक करवाया। इसके बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से महिला गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर आरोपी ने महिला को शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसकी मां व पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में शहर की एक कॉलोनी में हुई थी।
ये भी पढ़ें-
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी हावी: जनजागरण अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त, हुड्डा खेमे के नेताओं को नहीं मिली जगह
गर्भवती होने पर मिलवाया परिजनों से
शादी के बाद उसके पास तीन बच्चे हैं, जो अपने पिता के पास ही रहते हैं। उसका पति के साथ तलाक हो चुका है। तीर्थ नगर निवासी राहुल का उसके घर पर आना-जाना था। राहुल ने उससे कहा था कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। इसलिए वह अपने पति को तलाक दे दे। उसने इस बात का विरोध किया। परंतु आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी राहुल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। यह बात उसने आरोपी को बताई तो उसने अपने परिजनों से मिलवाया।
जिन्होंने उससे कहा कि वह उसे घर में तभी रखेंगे, जब वह अपने पति को तलाक देगी। पति को तलाक देकर वह आरोपी के घर चली गई। आरोपी उसे गर्भपात कराने के लिए कहने लगा। उसने मना कर दिया। वहीं, आरोपी का पिता भी उस पर गलत नजर रखने लगा। वह उसे नशीला पदार्थ देता था। इसके अलावा जादू-टोना भी करता था। उसके साथ मारपीट कर उसकी सोने की बालियां व पायल को भी अपने पास रख लिया।
ये भी पढ़ें-
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी राहुल, उसके पिता व मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जा रही हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।