फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सो रहा था सर्राफ व्यापारी, कारीगर 350 ग्राम सोना व कार लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एनजी पैराडाइस होटल में ठहरे मोहाली के सर्राफ व्यापारी का कारीगर 350 ग्राम सोना और इनोवा कार लेकर फरार हो गया। आरोपी कारीगर व्यापारी के साथ यहां आया था और होटल में सो रहा था। रात दो बजे जब व्यापारी की आंख खुली तो उसे सोना, कारीगर और कार गायब मिली। पुलिस ने कारीगर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने कार को अंबाला फ्लाईओवर के नीचे से बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी कारीगर व सोने का कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

मोहाली के फेस 5 निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी बताया कि उसका सोने की ज्वेलरी बेचने का काम है। मंगलवार को वह अपने व्यापार के सिलसिले से इनोवा कार से यमुनानगर आया था। उसके पास 350 ग्राम सोना भी था। उसके साथ उसका कारीगर पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव टैंडरी निवासी हरविन्द्र सिंह भी आया था। रात होने पर वह अपने कारीगर के साथ शहर के एनजी पैराडाइस होटल में ठहरा हुआ था। रात को वह और उसका कारीगर हरविंद्र कमरे में जाकर सो गए। रात करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसका कारीगर हरविंद्र वहां नहीं था। जब उसने अपने सोने की जांच की तो उसका 350 ग्राम सोना व कार की चाभी भी गायब थी। पहले तो उसने होटल में उसकी तलाश की। इसके बाद जब नीचे जाकर देखा तो उसकी इनोवा कार भी गायब थी। उसने आरोपी हरविंद्र सिंह को फोन किया तो उसका नंबर भी बंद आया। उसका आरोप है कि उसका कारीगर हरविंद्र सिंह उसका 350 ग्राम सोना व उसकी कार चोरी करके ले गया। इसकी सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कारीगर हरविंद्र सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
अंबाला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मिली कार, आरोपी के पंजाब फरार होने की आशंका:
सर्राफ व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को व्यापारी की इनोवा कार अंबाला में फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कारीगर यहां से ट्रेन में बैठकर पंजाब फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। कुछ टीमें पंजाब में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, शहर पुलिस स्टेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें