फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सड़क के गड्ढे भरे

विज्ञापन
सड़क के गड्ढे भरतीं एनएसएस की स्वयं सेविकाएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने शुक्रवार को शहर के भाई कन्हैया साहिब चौक पर अभियान चलाकर सड़क के गड्ढ़े भरे। छात्राओं गड्ढों में मलबा भरके समतल किया।
एनएसएस अधिकारी डॉ. गुरजिंद्र कौर ने बताया कि भाई कन्हैया साहिब चौक की देखरेख का कार्य जीएनजी कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से किया जाता है। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में यह कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान छात्राओं ने लोगों सड़क सुरक्षा बारे भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डॉ. वरिंद्र गांधी ने छात्राओं को वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल न करने, सीट बेल्ट लगाने, हेल्मेट लगाने व वाहन नियंत्रित रफ्तार में चलाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनु अत्रेजा ने कहा कि जागरूक युवा ही जमीनी स्तर तक कार्य कर सामाजिक चेतना व परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं के सेवाभाव की सराहना की और भविष्य में भी सामाजिक हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी संदीप कौर, महक धीमान, काजल धीमान, शीतल, नीधि, सिमरन सैनी, सुजाता, शबनम, योगिता, सानिया, पूजा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें