Gambuzia fish left in the pond to stop the larvae from growing
- फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। बरसात सीजन के आगमन पर मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियाें में अधिकता हो जाती है। जिनकी रोकथाम के लिए एंटी लारवा कार्यक्रम की शृंखला में मच्छरों को पानी में न पनपने देने के लिए गंबूजिया मछली को गांव के तालाब में छोड़ा गया। गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की एसएमओ डॉक्टर शमा परवीन ने तालाब में गंबूजिया मछली छोड़ी।
डॉ. शमा परवीन ने कहा कि खंड के 43 तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ने का कार्य पूरा कर दिया है। यह मछली तालाबों में मलेरिया के मच्छरों के लारवा को पनपने से रोकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में परिवर्तन होने के साथ खासकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सभी को पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भरवा दें या मिट्टी का तेल, डीजल, पेट्रोल या विभाग द्वारा दी जाने वाली टेमिफोस दवाई को डालें। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान पशु पक्षियों के पानी के बर्तनों की जांच अवश्य करें।