फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालड़ा मार्केट के सामने वेंडिंग जोन में फल विक्रेता शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अब रेलवे रोड स्थित हर्बल पार्क के साथ बने स्ट्रीट वेंडिंग जोन में नगर निगम ने फल विक्रेताओं को शिफ्ट कर दिया है। रेलवे रोड पर रेहड़ी लगाने वाला हर फल विक्रेता कालड़ा मार्केट के सामने बने इस वेंडिंग जोन में मिलेगा। शिफ्ट होने के बाद मेयर मदन चौहान ने नगर निगम की ओर से रेहड़ी संचालकों को धूप से बचने के लिए छतरियां वितरित की।
विज्ञापन

फल विक्रेताओं ने यहां शिफ्ट होने से शहरवासियों को भी एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के फल मिल सकेंगे। मेयर मदन लाल ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन व ऑटो मार्केट बनाई जा रही है। इसके अलावा रेलवे रोड पर कालड़ा मार्केट के सामने हर्बल पार्क के साथ उन्होंने स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया है। जहां कुछ दिन पहले फूल विक्रेताओं ने अपनी रेहड़ी लगानी शुरू की थी। अब यहां फल विक्रेताओं ने स्वयं ही शिफ्ट कर लिया। सीएसआई अनिल नैन ने कहा कि यह जगह शहर के बीच और ऑन रोड है। इसलिए यहां शहरवासियों को फल खरीदने आने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी और फलों के लिए इधर उधर भी भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें