फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने नशा सुंघाकर चौथी के छात्र को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की हरी नगर कालोनी में ट्यूशन पढ़ने गए चौथी कक्षा के छात्र को कार सवार चार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। युवक उसे तेजली स्टेडियम के नजदीक लेकर गए। वहां पर होश में आने के बाद छात्र आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरी नगर कालोनी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी दई शिकायत में बताया कि उसका 10 वर्षीय बेटा सौरव चौथी कक्षा में पढ़ता है। सौरव वीरवार दोपहर दो बजे कालोनी में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जब वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था तो रास्ते में कार में सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने सौरव को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसके लड़के को शहर के तेजली स्टेडियम के पास लेकर गए। वहां होश में आने के बाद सौरव किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन

रास्ते में उसे दो अन्य युवक मिले। युवकों को देखकर कार सवार फरार हो गए। दोनों युवकों ने उसके बेटे को उनके घर तक पहुंचाया। सौरव ने बताया कि आरोपियों के पास हथियार थे और उनके पास दो बच्चे और भी थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा
यमुनानगर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वीरवार की रात उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की खाना खाने के बादसो गई थी। रात को एक बजे उन्हें लड़की घर से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसकी लड़की को सोनू शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें