फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले नौकरी पर लगे कारिंदे ने शराब ठेके में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मोहड़ी स्थित शराब ठेके के कारिंदे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शराब ठेके के अंदर ही फंदे पर लटका मिला। मृतक चार दिन पहले ही ठेके पर काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के गांव मेहरकुंबी निवासी सोनू (28) चार दिन पहले मोहड़ी स्थित शराब ठेके पर कारिंदे के रूप में लगा था। उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे यहां लगवाया था। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति शराब ठेके पर शराब की बोतल लेने आया। जब उसने बोतल लेने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने झांककर देखा तो अंदर कारिंदा फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की जांच की लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें