फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 व 1000 के नोट जमा कराने व चेंज कराने को बैंकों में उमड़ा लोगों का हुजूम

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोटों को बंद करने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी बाजार में दुकानदार 500 व 1000 के नोट लेने से कतराते रहे वहीं, कुछ दुकानदारों ने यह दोनों नोट लेकर अपने सामान की बिक्री की। दुकानदारों का कहना है कि अगर वह 500 और एक हजार रुपये नहीं लेते तो उनके माल की बिक्री नहीं होगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। दूसरी ओर बिलासपुर स्थित बैंकों में 500 व 1000 रुपये के नोट जमा कराने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कस्बे के अग्रसेन चौक से छछरौली मोड़ तक आधा दर्जन निजी व सरकारी बैंक हैं, जहां काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी राशि खाते में जमा कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमन कुमार, सुमित कुमार, रणजीत सैनी, अनिल कुमार ने कहा कि वह आज सुबह लगभग आठ बजे बैंक अपने खातों में पैसे जमा कराने के लिए आ गए थे। करीब दो घंटे से लाइन में लगे हैं। हालांकि दोपहर दो बजे तक बैंकों में नए नोट नहीं आए थे, फिर भी बैंकों में लोगों की भारी भीड़ दिखी। बैंक संचालकों का कहना है कि वह उपभोक्ताओं के पैसे को उनके खातों में जमा कर रहे हैं और जो उपभोक्ता पैसे निकलवाने के लिए आ रहे हैं, उन्हें दस हजार रुपये तक 100, 50, 20 व 10 के नोट दे रहे हैं। बैंकों में अपने वाहनों पर आए सैकड़ों उपभोक्ताओं के वाहनों के सड़कों पर खड़ा होने से अग्रसैन चौंक से लेकर छोटा बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बन गई। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। फोटो-10 व 11
विज्ञापन

500 व 1000 के नोट जमा कराने व चेंज कराने को बैंकों में उमड़ा लोगों का हुजूम
कई बैंकों के आगे खड़े उपभोक्ताओं के वाहनों से बनी जाम की स्थिति
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें