फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशहरा और दीपावली पर आतिशबाजी से होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम की तरफ फायर कंट्रोल रूम बनाकर उनके नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार देर शाम दमकल अधिकारियों की बैठक ली और व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने दमकल केंद्र अधिकारी प्रमोद दुग्गल व पंकज कुमार को दोनों जोन के सार्वजनिक स्थानों पर दमकल गाड़ी सहित कर्मचारियों को तैनात करने के लिए कहा है। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि विजयदशमी, दीपावली पर लोग आतिशबाजी करते हैं। ऐसे में आग लगने व किसी भी अन्य दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में विश्वकर्मा चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रादौर, आईटीआई चौक पर दमकल कर्मी गाड़ी के साथ तैनात रहेंगे। यमुनानगर जोन एरिया में कहीं भी आग लगने की घटना होने पर दमकल केंद्र के 01732250101, 256101, आपातकालीन नंबर 101 व मोबाइल नंबर 9253024799 पर संपर्क कर सूचना दें सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जगाधरी जोन में बुड़िया चौक, जगाधरी बस स्टैंड, छछरौली बस स्टैंड, बिलासपुर बस स्टैंड पर दमकल कर्मचारी गाड़ियां समेत तैनात रहेंगे। जगाधरी क्षेत्र में आग लगने पर दमकल केंद्र के नंबर 01732242101 व मोबाइल नंबर 9416162080 पर संपर्क कर सकते हैं। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने दमकल अधिकारियों को निर्देश दिए त्योहारी सीजन में सभी दमकल गाड़ियां संचालित करना सुनिश्चित करें। कही पर भी यदि कोई आग लगने की घटना होती है तो उसका तुरंत निपटान करें। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में रावण दहन न करें। रावण दहन के समय उचित दूरी बनाए रखें। आतिशबाजी करने से बचें। इससे जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है। वहीं, आग्निकांड की संभावना रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें