फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: बिजली के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग, तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 23 Oct 2024 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में खजूरी रोड पर बिजली पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने से फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन


एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि खजूरी रोड पर हरप्रीत सिंह कॉम्पैक इंटरनेशनल के नाम से बिजली केबल के ज्वाइंट बनाने की फैक्टरी है। मंगलवार देर शाम को फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही खजूरी फायर स्टेशन के पास से एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, आग अधिक होने के कारण यमुनानगर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त गाड़ी भेजी गई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें