आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'किंगमेकर' वाले बयान पर अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने कहा कि देश में आप का दीया बुझ चुका है। इस पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। अन्ना हजारे के आंदोलन में राजनीतिक पार्टी बनाने की बात नहीं थी।
जब लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हो रहे थे, तब उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। और अब वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में आप को नकार दिया है। 'आप का दीया बुझ चुका है, बुझे हुए दीये से शमा रोशन नहीं हो सकती।