फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका: झज्जर में पूर्व CM हुड्डा की रैली, पूर्व मंत्री कांता देवी कांग्रेस में शामिल

Sat, 21 Sep 2024 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व मंत्री कांता देवी ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पार्टी अब जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है और इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के मातनहेल की अनाज मंडी में शनिवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री कांता देवी आज कांग्रेस में शामिल हो गई। कांता देवी भाजपा से टिकट की दावेदार थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह नाराज़ चल रही थी। हालांकि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना भी कांता देवी को मनाने उनके घर पहुंचे थे। कांता देवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन आज अचानक वह कांग्रेस की जनसभा के मंच पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की।

विज्ञापन




यहां बता दे कि कांता देवी ने 2009 में इनेलो से कांग्रेस कि गीता भुक्कल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे नंबर पर रही थी। कांता देवी 1996 में हुए उपचुनाव में विधायक बनी थी और हविपा सरकार में पशुपालन और आयुवैदिक मंत्री बनाया था।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर रहने वाले दो प्रत्याशी कांग्रेस में पहुंचे
झज्जर से पिछले तीन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अब कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। 2005, 2009 में चुनाव लड़ चुकी कांता देवी ने आज कांग्रेस ज्वाइन की। इसके अलावा 2014 में इनेलो से चुनाव लड़ चुके साधुराम भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के नामांकन के दिन ही 2019 में भाजपा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेश ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी। आज उनको भी पूर्व सीएम ने कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

बहन गीता को जिताओ, कांग्रेस सरकार में होगी झज्जर की भागीदारी : भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाओ। कांग्रेस सरकार बनने पर झज्जर की उसमें पहले की तरह भागीदारी होगी। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा मातनहेल की अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जितने की अपील की। हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया हैं, जिसे सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी सात गारंटी का वादा किया हैं। सरकार बनने ने गैस सिलिंडर 500 रुपये का दिया जाएगा।

जो बीजेपी 2014 और 2019 में किए गए अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई, उसने जनता को बरगलाने के लिए 2024 में नए जुमले उछाल दिए हैं। लेकिन अब जनता के सामने इस सरकार की सच्चाई उजागर हो चुकी है। लोग अब मन बना चुके हैं भाजपा जा रही है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाली बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कहके खुद मान लिया है कि सरकारी विभागों में इतने पद खाली पड़े हुए हैं। 5 साल से जो सरकार लगातार भर्तियों को लटाए बैठी है, जिसने एक भी बड़ी भर्ती नहीं की और अब तक मुश्किल से एक सीईटी करवा पाई। उससे कोई भी युवा भर्तियों की उम्मीद नहीं कर सकता। 

कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने कहा कि बीजेपी का 5 लाख रोज़गार देने का वादा भी जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है। क्योंकि आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक निवेश के मामले में हरियाणा देश का सबसे फ़ीसड्डी राज्य बन चुका है। ऐसे में बिना निवेश और बिना नए उद्योग धंधों के रोजगार पैदा होना असंभव है। इसी तरह, जिस बीजेपी ने सरकार में आते ही कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई 100-100 ग़ज़ के प्लाट कीu स्कीम और आवास योजना को बंद किया था, वो अब 5 लाख आवास का वादा कर रही है। इस पर कोई भी भरोसा नहीं कर पाएगा। ऑलंपिक नर्सरी बनाने का वादे भी कोई यकीन नहीं कर पाएगा।

क्योंकि कांग्रेस सरकार में बने खेल परिसरों की बीजेपी देखरेख तक नहीं कर पाई और ना ही उनमें किसी तरह की सुविधा व स्टाफ दिया गया। कांग्रेस 2005 और 2009 में किए गए अपने हरेक वादे को पूरा किया। यहां तक कि घोषणापत्र से आगे बढ़कर किसानों की कर्जमाफी व बिजली के बिल माफ किए। कांग्रेस 2024 में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी और हरियाणा को विकास में नंबर वन बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें