फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से लौट रहे पिता-पुत्र को डंपर ने मारी टक्कर, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फैक्टरी से बाइक पर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पिता की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को उपचार दिया गया। हादसा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर दामला के पास हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रादौर के गांव बापा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह फैक्टरी से छुट्टी करके वह अपने पिता बलबीर सिंह की बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। बाइक उसके पिता चला रहे थे। जबकि वह पीछे बैठा हुआ था। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब वह दामला के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार डंपर आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगने से वह और उसके पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक कुछ देर मौके पर रुका, इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पिता बलबीर सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें