फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तहसील कार्यालय के बाहर डाला धान

विज्ञापन
तहसील कार्यालय के बाहर धान डालते किसान संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। धान की खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों में आक्रोश बनने लगा है। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार को मार्केट कमेटी कार्यालय से लेकर तहसील कार्यालय तक जमकर नारेबाजी की और रोष स्वरूप सरकार का पुतला फूंका। साथ ही तहसील कार्यालय के बाहर सुखाने के लिए धान डाल दिया किसानों ने कहा कि खरीद जल्द शुरू नही की गई तो इसी प्रकार से एसडीएम व डीसी कार्यालय के बाहर धान सुखाया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सैनी ने कहा कि पहले सरकार ने धान की खरीद 25 सितंबर से करने का एलान किया था, अब सरकार 11 अक्टूबर से खरीद करने की बात कह रही है। धान की सरकारी खरीद को समय से शुरू न करना सरकार की किसान विरोधी सोच को दर्शाता है। कोरोना महामारी से पहले सितंबर से ही धान की सरकारी खरीद को शुरू कर दिया जाता था, लेकिन पिछले सीजन से धान की सरकारी खरीद को बहुत देरी से शुरू किया जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें समय पर नहीं बिक पाती हैं और यह फसल किसानों को घर में ही रखनी पड़ती है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्व जिप चेयरमैन अनिल संधू ने कहा कि यदि सरकार ने अब भी समय रहते धान की सरकारी खरीद को शुरू नहीं किया तो पूरे राज्य में किसान एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यदि सरकार अपने अड़ियल रवैया पर रही तो पूरे राज्य की मंडियों को बंद करने का भी काम करेंगे।
अनाज मंडी प्रधान प्रदीप वर्मा ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार किसान अपनी धान लेकर मंडी में आए और सरकार ने खरीद 11 से शुरू की है जिसके कारण किसान सुबह से परेशान है। अनाज मंडी छोटी होने के कारण मंडी में जगह नहीं है। वहीं मौसम भी खराब चल रहा है। किसानों के साथ साथ आढ़ती व मजदूर भी परेशान है। सरकार को जल्द से जल्द खरीद शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडियों का दौरा किया
छछरौली। बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने शुक्रवार को छछरौली, प्रतापनगर व खारवन अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अनाज मंडियों में पेश आ रही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों से भी बात की और धान की ढेरियों को भी जांचा। उन्होंने मंडी में बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम सिंह ने बताया कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें