फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: केंद्र सरकार के 11 वर्ष होने पर लगाई प्रदर्शनी

Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीरवार को जिला सचिवालय के प्रांगण में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया।
रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश को एक नई दिशा दी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए हैं। प्रदर्शनी में पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों को चित्रों, ग्राफिक्स और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है।
विज्ञापन

इसमें विशेष रूप से आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय, अवसंरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह प्रदर्शनी आगामी दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी ताकि अधिक से अधिक लोग केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्देश्य आम जनता को सरकार के कार्यों से अवगत कराना और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, एडीसी नवीन आहूजा, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, सिटीएम पीयूष गुप्ता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें